POSEIDON Movie Story in hindi
पोसाईडॉन वैसे तो समुंदर के देवता को कहते हैं। लेकिन इस कहानी में पोसाईडॉन समुद्री जहाज का नाम है। यह जहाज बहुत बड़ा होता है। यह इतना बड़ा होता है, कि इसमें कई फ्लोर होते हैं। यहां पर अब सारे लोग खुश हैं क्योंकि आज 31 दिसंबर की रात है। यानी कि न्यू ईयर की रात।जहां पर इस जहाज में कोई पार्टी इंजॉय कर रहा है, कोई शराब पी रहा है, कोई ताश खेल रहा है, कोई डांस इंजॉय कर रहा है। वही इस जहाज के कंट्रोल रूम में यह दिखाते हैं,कि उसके कैप्टन को कुछ शक होता है। वह कहता है कि जरूर कोई गड़बड़ है। तभी यह दिखाया जाता है, कि सामने से एक बहुत बड़ी लहर इनके जहाज की तरफ आ रही होती है। यह देखकर सारा का सारा ग्रुप डर जाता है। यह जहाज को मोड़ने की कोशिश करते हैं। जहाज मूड़ भी जाता है। लेकिन लहर इतनी तेज होती है, कि जो चांद बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा था। अब वह लहरों के पीछे छुप चुका है। कंट्रोल रूम जहाज में सवार सभी लोगों को अनाउंस करते हैं, की जहाज में बहुत बड़ी दुर्घटना होने वाली है। सभी यात्री सावधान हो जाएं, सभी ऑफिसर सावधान हो जाएं। यह अनाउंसमेंट होते ही वहां पर भगदड़ मच जाती है। तभी वह ऊंची लहर इन के जहाज से टकराती है। उसका प्रेशर इतना ज्यादा होता है, कि पोसाईडॉन जोकि बहुत बड़ा जहाज है, वह पूरा का पूरा पानी में उल्टा हो जाता है। यानी कि छत अब जमीन बन चुकी है।
जब जहाज पलटता है, तो वहां पर बहुत लोगों की जान चली जाती है। और इंजन रूम में एक बहुत बड़ा ब्लास्ट होता है, जिससे जितने भी कैप्टन होते हैं, जो इस जहाज को चलाते हैं वह सारे के सारे मर जाते हैं। तभी वार्ड रूम में जहां पर पार्टी चल रही थी। जहां पर सबसे ज्यादा लोग बचे हुए होते हैं। वहां पर ऑफिसर आता है, वह बोलता है, कि हमारे पास एक अच्छी और एक बुरी खबर है। बुरी खबर यह है, कि हमसे एक सुनामी लहर टकराई है। जिसकी वजह से हमारा जहाज पूरी तरह से पलट चुका है। यहां से अब कोई बाहर नहीं निकल सकता। और अच्छी बात यह है, कि जब हमारा जहाज पलट रहा था, तो हमारे ऑफिसर ने जीपीएस लोकेटर भेज दिए थे। किसी भी वक्त हमें यहां पर बचाने के लिए हेलीकॉप्टर आ सकते हैं। तो सब के सब शांत रहे हम बहुत ही जल्द यहां से बच जाएंगे। इन्हें बचे हुए लोगों में एक आदमी होता है जिसका नाम होता है डिलन। डिलन के सामने एक ऑफिसर मरा हुआ होता है, जो उसके पास से टॉर्च और कुछ जरूरी सामान निकाल रहा होता है। तभी वहां पर एक बच्चा आता है और बोलता है कि आप क्या कर रहे हो। वह बोलता है कि मैं यहां से निकलने की तैयारी कर रहा हूं। बच्चा बोलता है, कि आप यहां से नहीं निकल सकते क्योंकि जहाज पूरी तरह से उल्टा हो चुका है। डिलन बोलता है कि यहां से निकलने का एक रास्ता है जहाज के ऊपर से। इसके लिए मुझे ऊपर जाना होगा। डिलन जब वहां से निकल रहा होता है, तभी वह बच्चा अपनी मां को ले आता है। इसकी मां का नाम मेगी होता है। डिलन उसकी मां से पहले भी मिल चुका है। इसलिए वह उसे जानता है। वह डीलन से पूछती है, कि आपने मेरे बच्चे से क्या कहा कि आप यहां से निकल सकते हो। वह कहता है, कि हां मुझे एक रास्ता पता है। मैगी बोलती है, कि अभी एक ऑफिसर ने अनाउंसमेंट किया है, कि हमें यहां पर रुकना चाहिए। तभी वहां पर एक बूढ़ा आदमी आता है और वह कहता है कि मैं एक आर्किटेक्ट हूं। वह बताता है कि इस जहाज को इस तरह से नहीं बनाया गया है, कि वह उल्टे होकर तैर कर सके। यानी जहाज डूब जाएगा। वहां पर जो दूसरा आदमी होता है जिसका नाम रोबर्ट है। वह डिलन से पूछता है, कि क्या तुम्हें डिस्को का रास्ता पता है। डिलन बोलता है, हां वह ऊपर है। वह पूछता है कि क्या तुम्हें डांस करने का मन कर रहा है। रोबर्ट बताता है, कि नहीं वहां मेरी बेटी फंसी हुई है।
मैं भी तुम्हारे साथ चलना चाहता हूं, लेकिन पहले मैं अपनी बेटी को बचाना चाहता हूं। डिलन बोलता है, कि मैं यह नहीं कर सकता क्योंकि मैं अपना काम अकेले करता हूं। रोबर्ट उससे पूछता है, कि सबसे शॉर्टकट रास्ता कौन सा है। डिलन कहता है कि पता चलते ही बता दूंगा।तभी रॉबर्ट वहां पर जहाज के एक स्टाफ को बुलाता है। रोबोट उससे पूछता है, कि ऊपर जाने का शॉर्टकट रास्ता कौन सा है। वह आदमी उन्हें रास्ता बताने लगता है। रोबर्ट उस आदमी से बोलता है, कि जितना साल का कमाते हो उसका दुगना पैसा दूंगा। बस हमें वहां तक ले चलो। वह आदमी राजी हो जाता है। अब रॉबर्ट डीलन से बोलता है, कि अगर तुम्हारे पास प्लान है, तो हमारे पास गाइड है। हम सब एक साथ जाएंगे तो हमारी जान बच सकती है। इसके बाद डीलन इस बात के लिए राजी हो जाता है। सभी लोग अब जहाज के तली की ओर निकलते हैं। जहाज का तला ऊपर की ओर है। यह जहाज के तले के उस हिस्से से निकलना चाहते हैं, जहां पर बड़े-बड़े पंखे घूमते हैं। जो जहाज को आगे की तरफ ढकेलते हैं। यह जैसे हैं उस खुफिया रास्ते से बाहर निकलते हैं तो उस दरवाजे को सील कर दिया जाता है। ताकि पानी अंदर ना आए। अब यह सब के सब आगे बढ़ रहे होते हैं। ताकि किसी भी तरीके से जहाज के तलवे तक पहुंच सके। और अपनी जान बचा सके। लेकिन थोड़ी सी आगे जाने के बाद इनका सारा रास्ता बंद हो जाता है। वहां पर बहुत सारे लोगों की डेड बॉडी पड़ी होती है। इसके बाद यह लिफ्ट का दरवाजा खोलते हैं। लिफ्ट वहां से बहुत ज्यादा ऊपर होती है। लेकिन यह किसी तरह से वहां जाने का रास्ता बनाते हैं। ताकि दूसरी तरफ से दरवाजा खोलकर यहां से निकल जाए। लेकिन इनसे दरवाजा नहीं खुलता। लेकिन वहीं पर जो ऊपर की तरफ फ्लोर होता है, उसकी लिफ्ट का दरवाजा खुला होता है। अब किसी तरीके से एक दूसरे की मदद करके यह वहां से निकल जाते हैं। लेकिन लास्ट में 2 आदमी रह जाते हैं। एक बूढ़ा आदमी और एक इनका गाइड। जब वे एक दूसरे को खींच रहे होते हैं। तभी वह जिस पर खड़े होते हैं वहीं के नीचे से खिसक जाता है गिर जाता है। और ये लोग लटक जाते हैं। नीचे बहुत गहरी खाई होती है। अगर यह दोनों गिरेंगे तो मर जाएंगे। ऊपर में जो लिफ्ट होती है वह भी धीरे-धीरे सरक कर नीचे आना शुरू कर दी है। डिलन ने बूढ़े आदमी का हाथ पकड़ा होता है। और उस बूढ़े आदमी का पैर पकड़कर गाइड लटक रहा होता है। इन दोनों को खींचने में डीलन असमर्थ होता है। तभी यह देखता है कि ऊपर से लिफ्ट गिरने वाली है। वह उस बूढ़े आदमी को बोलता है कि उस गाइड को छोड़ दो नहीं तो तुम गिर जाओगे। वह बुढ़ा आदमी न चाहते हुए भी उसे धक्का दे देता है। जैसे हैं डिलन उस बूढ़े आदमी को खींचता है, लिफ़्ट ऊपर से नीचे गिर जाती है, और एक बहुत जोरदार ब्लास्ट होता है। और अब इनमें से एक आदमी मर चुका है।अब यह पांच लोग बचते हैं और आगे की तरफ निकलते हैं। आगे जाने के बाद इन्हें डिस्को रूम मिलता है। वहां पर कुछ लोग फसे होते हैं, जिसमें रोबर्ट की बेटी उसका बॉयफ्रेंड और दो और लोग होते हैं। अब यह टोटल 9 लोग हो चुके हैं। अब इन्हें किसी भी तरह जल्दी से जल्दी जहाज के ऊपर वाले हिस्से पर पहुंचना पड़ेगा। क्योंकि जहाज डूबने वाला है। अब जब सभी लोग आगे बढ़ते हैं, तो रास्ता एक बार फिर से बंद हो जाता है। इन्हें दूसरी तरफ जाना है तो वहां पर एक स्टील की बहुत बड़ी रेलिंग टूट कर गिरी होती है। जिसके द्वारा यह दूसरी तरफ जा सकते हैं। डिलन पूछता है कि यहां से निकलने का किसी को कोई और रास्ता पता है।
इनमें से एक लड़की होती है जो कई दिनों से जहाज में छिप रही होती है। क्योंकि उसके पास कोई टिकट नहीं होता। और उसे किसी भी हालत में न्यूयॉर्क पहुंचना होता है। वह बताती है, कि मैं कई दिनों से जहाज में छुप रही हूं। यहां से निकलने का इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है। और वह एक-एक करके वहां से निकलना शुरू करते हैं। जब 5 लोग दूसरी तरफ पहुंच जाते हैं। तो रोबर्ट अपने बेटी को बोलता है कि अब तुम आ जाओ। लेकिन इनके बीच में एक शराबी भी होता है जो इन्हें डिस्को में मिला होता है। वह बोलता है कि मैं पहले जाऊंगा। जब वह उस रेलिंग के बीच में पहुंच जाता है, तभी ऊपर से इंजन का एक बहुत बड़ा टुकड़ा गिरता है, और वह शराबी उसके साथ नीचे गिर जाता है। उसके इंजन के साथ में बहुत सारा तेल भी गिरता है। सारा का सारा तेल पानी में गिर जाता है, जिससे पानी में आग लग जाती है। इस तरह से 9 में से 8 लोग बचते हैं। 8 में से 5 लोग उस तरह होते हैं जिस तरह इन्हें जाना है। रोबर्ट डीलन और रोबर्ट की बेटी अभी भी फंसे हुए हैं। पानी में आग लगी हुई है और कोई तरीका नहीं है उस तरफ जाने का। क्योंकि रेलिंग टूट कर नीचे गिर चुकी होती है। तभी डील ऑन फायर बिग्रेड वाला पाइप निकालता है। पाइप को निकालने के बाद वह आग में कूद जाता है। क्योंकि आग के नीचे पानी है। नीलम को यह बात पता होती है। वह पानी के नीचे नीचे तैरते हुए दूसरी तरफ पहुंच जाता है। और इसके बाद रोबर्ट और उसकी बेटी भी दूसरी तरफ आ जाते हैं। इस तरह से यह 8 लोग बच जाते हैं। अब यह लोग जहाज के ऊपर के हिस्से में जाना शुरू करते हैं। डिलन को बहुत सारी बातें इसलिए पता होती है, क्योंकि एक जमाने में यह नेवी में था। हालांकि अब उसने नेभी छोड़ दी है। लेकिन उसे जहाज के बहुत सारे हिस्सों के बारे में जानकारी होती है। वहीं वार्ड रूम में सारे लोग जो इस इंतजार में होते हैं कि कोई उन्हें बचाने के लिए आएगा। वहां पर पानी के प्रेशर से शीशा टूटना शुरू हो जाते हैं। जैसे ही शीशे टूटते हैं बहुत सारा पानी अंदर आ जाता है। और सबके सब मर जाते हैं। उनके चीख-पुकार से 8 लोग डर जाते हैं। और समझ जाते हैं कि नीचे वार्ड रूम के सभी लोग मर चुके हैं। जहां पर यह 8 लोग होते हैं वहां पर भी पानी भरना शुरू हो जाता है। इनके पास जाने के लिए कोई रास्ता नहीं होता। तभी यह वेंटीलेशन चेंबर खोलते हैं।उस वेंटीलेशन चेंबर में एक बार में एक ही आदमी जा सकता है। एक-एक करके यह लोग ऊपर जाना शुरु करते हैं। सबसे आगे रोबर्ट होता है और सबसे पीछे डिलन। जब यह धीरे-धीरे करके ऊपर बढ़ते हैं। तो यह देखते हैं कि नीचे से पानी आना शुरू हो चुका है। यानी कि इस वेंटिलेशन चेंबर में धीरे-धीरे पानी भर रहा होता है। जब यह वेंटीलेशन चेंबर के आखिरी छोर पर पहुंच जाते हैं। तो देखते हैं कि ऊपर एक जाले लगे होते हैं। रोबोट उसे खोलने की बहुत कोशिश करता है। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाता। क्योंकि उसके ऊपर पेंच लगे होते हैं। रोबर्ट का हांथ जाली से बाहर नहीं जा रहा होता। तभी तो इनके साथ बच्चा होता है। रोबर्ट उसे ऊपर बुला लेता है। रोबर्ट सब से पूछता है, कि किसी के पास कोई ऐसी चीज है, जिससे हम पेंच खोल सके। तभी इनमें से जो एक महिला होती है जिसके पास टिकट नहीं होता, वह अपना क्रॉस का निशान जो उसके गले में पहनी होती है, वह उसे देती है। बच्चा धीरे-धीरे करके पेंच खोलना शुरू करता है। और नीचे से पानी भर रहा होता है। डिलन लगभग डूब ही जाता है। लेकिन तभी वह जाली खुल जाती है। और वह लोग एक-एक करके वहां से निकल जाते हैं। और डिलन की भी जान बच जाती है। इनमें से 2 फ्लोर और ऊपर जाना है। इसके बाद 8 लोगों की जान बच जाएगी। लेकिन जब यह आगे जाते हैं तो यह एक टैंक में फंस जाते हैं। वह नीचे नहीं जा सकते क्योंकि नीचे से पानी आ रहा है। और वहां से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं होता। क्योंकि आगे जो दरवाजा होता है वह एयर टाइट होता है। तो फिर डिलन बताता है कि यह एक बैलेंस करने वाला टैंक है। जब उसमें पानी भर जाता है, तब यह दरवाजा खुद खुल जाता है। अगर हमें यहां से निकलना है तो हमें इसे पूरा भरना पड़ेगा। इस पर रोबर्ट की बेटी डर जाती हैं। वह बोलती है कि अगर दरवाजा नहीं खुला और उससे पहले हम मर गए तो। डिलन बोलता है कि इसके अलावा हमारे पास कोई और रास्ता नहीं है। रोबर्ट और डीलन यह डिसाइड करते हैं कि हम इसमें पानी भरेंगे। और वह इस में पानी भरना शुरू करते हैं। पानी पूरी तरह से टैंक में भर जाता है और दरवाजा नहीं खुलता। सभी लोग दुखी हो रहे होते हैं, तभी उस टैंक का दरवाजा खुल जाता है। सभी लोग पानी के साथ बहकर दूसरी टैंक में पहुंच जाते हैं। लेकिन मुसीबतें अभी भी खत्म नहीं हुई। इन्हें यहां से निकलने के लिए तैरते हुए दूसरी तरफ जाना होगा। जिसके लिए यह लोग बहुत गहरी सांस लेते हैं। और दूसरी तरफ जाने की कोशिश करते हैं। सबसे पीछे वह लड़की होती है जो बिना टिकट के होती है। जब वह आगे बढ़ रही होती है। तो उसका कपड़ा किसी तार में उलझ जाता है जिससे वह फंस जाती है।
हालांकि वह बूढ़ा आदमी जो आर्किटेक्ट होता है। उसे बचाकर ऊपर ले आता है। लेकिन तब तक उसकी सांस टूट चुकी होती है। अब यहां पर 7 लोग बचे हैं। यह सातों के साथ आगे बढ़ना शुरू करते हैं। यह उस जगह पहुंच जाते हैं जहां पर पंखे लगे हुए हैं जिससे इन्हें बाहर निकलना है। जब यह वहां पहुंचते हैं तो देखते हैं कि वहां पर बहुत ज्यादा पानी भरा हुआ है। और उस पर लाशें तैर रही होती हैं। यह देखकर डिलन हताश हो जाता है। मैंगी उस से पूछती है क्या हुआ। वह बताता है कि जहां से हमें निकलना है वह हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। वहां तक नहीं पहुंचा जा सकता क्योंकि वह बहुत दूर है। रोबर्ट बोलता है कि हमें किसी ऊंची जगह पर जाना चाहिए। लेकिन यहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं है। रोबोट डीलन को थैंक्स बोलता है। वह उससे बोलता है कि तुमने हम सबकी जान बचाने की कोशिश की। लेकिन सब कुछ इंसान के हाथ में नहीं होता। तभी वहां पर इंजन रूम होता है उसमें बहुत जोरदार ब्लास्ट होता है। उस ब्लास्ट के कारण वहां पर जो पानी भरा होता है वह सारा का सारा निकल जाता है। और जहां से इन्हें निकलना है वह जगह अब खाली हो जाती है। और जब सभी लोग वहां पर पहुंचते हैं, तो इनके सामने एक और समस्या जाती है। समस्या यह होती है कि पंखे अभी भी घूम रहे होते हैं। वह उल्टी तरफ घूम रहे होते हैं, इसलिए हवा का प्रेशर लोगों की तरफ होता है। तभी रोबर्ट को वहां पर एक नक्शा मिलता है। जिससे उन्हें पता चलता है, कि इस ट्रस्टर के नीचे एक कंट्रोल रूम है। जहां पर जाकर इस पंखे को बंद किया जा सकता है। लेकिन वह कंट्रोल रूम से डेढ़ सौ फीट दूर होते हैं। और वहां जाने का मतलब मौत है। रोबर्ट वहां जाना चाहता है।लेकिन रॉबर्ट के बेटी का जो बॉयफ्रेंड होता है, वह कहता है कि आप वहां तक नहीं पहुंच सकते। लेकिन मैं जा सकता हूं। और उन पंखों को बंद कर सकता हूं। लेकिन जब वह जा रहा होता है। तू रोबर्ट की बेटी बहुत रो रही होती है। वह उसे जाने के लिए मना करती है। लेकिन वह बोलता है, कि किसी ना किसी को तो जाना पड़ेगा। अपनी बेटी को रोते हुए देख कर रोबर्ट पानी में कूद जाता है। वह उस कंट्रोल रूम की तरफ बढ़ रहा होता है। वहीं दूसरी तरफ डिलन वहां पर नहीं होता है, क्योंकि मैं जी का बेटा पानी में बह गया था। मैगी और डीलन उसके बेटे को ढूंढ रहे होते हैं। डिलन मैगी के बेटे को बचा लेता है। और सभी लोग उसी रूम में आ जाते हैं।
इस जगह पर पानी बहुत तेजी से बढ़ रहा होता है। जल्दी से अगर इन्होंने पंखे को बंद नहीं किया तो सब लोग डूब जाएंगे। वही रोबर्ट पंखों को बंद करने की कोशिश कर रहा होता है। लेकिन जिस बटन से पंखे बंद होने हैं वह बटन ही खराब हो चुका है। और रोबर्ट की सांस टूट रही होती है।लगभग वह मर ही चुका होता है लेकिन तब तक वह उस बटन को देख लेता है, जिससे पंखे को रिवर्स कर सके। वह मरने से चंद सेकेंड पहले उस बटन को दबा देता है। इसके बाद रोबर्ट मर जाता है। रोबोट ने सबकी जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी। वही ऊपर डिलन देखता है कि पंखे अभी भी घूम रहे हैं। वह बोलता है कि पंखे बंद क्यों नहीं हो रहे हैं। तभी रोबोट के बेटी का बॉयफ्रेंड देखता है कि जो चीजें उनकी तरफ आ रही होती हैं। अब वह बदल चुकी है यदि हवा का प्रेशर दूसरी तरफ हो चुका है। वह डीलन से बोलता है कि रोबर्ट ने पंखे को रिवर्स कर दिया है। हम चीजों को फेंक कर पंखे को बंद कर सकते हैं। इसके बाद वह एक बहुत बड़ा सिलेंडर डिलन को देता है। डिलन उस सिलेंडरडर को उस पंखे की तरफ फेंकता है, जिससे एक बहुत बड़ा ब्लास्ट होता है। उस ब्लास्ट से इंजन रुक जाता है, पंखे टूट जाते हैं। और यह लोग एक-एक करके उस जहाज से बाहर कूद जाते हैं। बाहर एक नाउ भी होती है, जो जो एयरबोट होती है। यह सभी लोग उस बोट में बैठ जाते हैं। तभी वह जहाज इनकी तरफ गिरना शुरू करती है।
Subscribe
यह लोग जल्दी-जल्दी चप्पू चलाना शुरु करते हैं। जैसे ही जहाज इनकी और गिरने वाला होता है, यह लोग उससे दूर चले जाते हैं।पोसाईडॉन जो कुछ घंटों पहले बड़ी शान से समुंदर की ओर चल रहा था। अब वह पूरी तरह से समुद्र के अंदर डूब चुका है। इसके बाद ये लोग एक फ्लेयर गन चलाते हैं। ताकि जो रेस्क्यू टीम इन्हें ढूंढने के निकली है वह इन्हें देख ले। और होता भी ऐसा ही है। कुछ ही देर बाद इनके पास रेस्क्यू टीम पहुंच जाती है। और इन सब को बचा लेती है। और इस तरह से इन 6 लोगों की जान बच जाती है।
Hi there friends, fastidious paragraph and good arguments commented here, I am in fact enjoying by these. Ainsley Chalmers Ferdie
Great, thanks for sharing this post. Thanks Again. Really Great. Beatrix Pietro Kriste
Very good post! We will be linking to this particularly great article on our site. Keep up the great writing. Lyndel Luca Rod
Love this story. It reminded me of some interesting things from our childhood. Shoshanna Winthrop Leake
אחות חורגת נדפקת על המיטה של האח החורג סקסית בלונדינית ומיוחדת
נערות ליווי בתל אביב
Muchos Gracias for your blog article.Really looking forward to read more. Will read on… Gayle Dunscomb