Children of Men Movie Story in hindi
यह कहानी शुरू होती है सन 2027 से। यह वह वक्त है जब दुनिया में एक भी बच्चा नहीं बचता। क्योंकि अब औरतें मां नहीं बनती है। इसके पीछे सिर्फ एक ही कारण है। आज से 20 साल पहले बड़े-बड़े देशों में लड़ाई हुई। उन्होंने न्यूक्लियर बम का इस्तेमाल किया, जिससे पूरी दुनिया में रेडिएशन फैल गया। जिसकी वजह से पिछले 20 सालों से कोई भी लड़की मां नहीं बन पाई। धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया खत्म हो रही है। क्योंकि अगर इस दुनिया में बच्चे ही पैदा नहीं होंगे, तो यह दुनिया आगे चलेगी कैसे। इसके साथ-साथ और भी बहुत सारी दिक्कतें हैं। पूरी दुनिया में कोई बॉर्डर नहीं है। किसी भी देश का इंसान किसी भी देश में जा सकता है। लेकिन अभी भी ऐसा देश है जहां पर कानून व्यवस्था बची हुई है। वह है यूनाइटेड किंगडम। इस देश में दूसरे देश से आने वाले लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। इसलिए यहां पर जो भी दूसरे देश से आता है, उसे यह लोग पिंजरे में बंद कर देते हैं। क्योंकि इन्हें डर है, कि इनके बॉडी में जो इंफेक्शन है वह उनके देश में न फैल जाए। इसीलिए पूरे देश में जगह-जगह पर पुलिस और आर्मी तैनात है। यहां पर एक मिलिट्री ग्रुप है। यह पुलिस के खिलाफ हैं। क्योंकि वह अधिकार चाहते हैं। इस कहानी में एक आदमी है जिसका नाम है जॉन। जॉन यूके का हीं नागरिक है। वह एक कंपनी में जॉब करता है। वह अकेला रहता है। शुरू से ऐसा नहीं था। उसका छोटा सा एक परिवार था। उसकी पत्नी का नाम जूलिया था और उसका एक छोटा सा बच्चा भी था। लेकिन 18 साल पहले प्लेग की वजह से उसके बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद जूलिया और जॉन अलग हो गए। एक बार जॉन कहीं जा रहा होता है, तभी कुछ लोग उसका किडनैप कर लेते हैं। दरअसल उसका किडनैप उसकी पत्नी जूलिया ने करवाया होता है। जूलिया अपने पति से बोलती है, कि तुम्हें हमारे लिए काम करना होगा जिसके लिए तुम्हें बहुत सारे पैसे मिलेंगे। वह बोलती है कि जिस एक लड़की है जिसका नाम है, क्रिस्टीना। हम उसे अपने देश से बाहर निकालना चाहते हैं। तुम्हें उसके पेपर बनवाने पड़ेंगे। जूलिया जानती है कि जॉन का कजन ऐसी जगह पर काम करता है, जहां पर वह उस लड़की का पेपर बनवा सकता है। अब जॉन को पैसों की जरूरत है।
वह इस काम के लिए हां बोल देता है। वह क्रिस्टीना के पेपर भी बनवा देता है। इसके बाद जूलिया जॉन से बोलती है, कि उस लड़की को रिसीव करके सही जगह पर छोड़ने में हमारी मदद करोगे तो इसलिए तुम्हें और भी पैसे मिलेंगे। जॉन को पैसों की जरूरत होती है इसलिए वहां बोल देता है। इसके बाद जूलिया, जॉन, क्रिस्टीना, ड्यूक, और एक और लेडी क्रिस्टीना को छोड़ने के लिए गाड़ी से जा रहे होते हैं। तभी रास्ते में कुछ मिलिट्रीअंश उन पर हमला कर देते हैं। इस हमले में जूलिया को गोली लग जाती है और उसकी मृत्यु हो जाती है। हालांकि जो ड्यूक होता है उन सब को भगाने में कामयाब हो जाता है।जब वे लोग आगे जा रहे होते हैं, तो पुलिस वाले देख लेते हैं कि गाड़ी में एक औरत है जिसके गले से खून निकल रहा है। वह उन्हें रोकते हैं। ड्यूक मिलिट्री ग्रुप का एक खास मेंबर होता है। यह लोगों कुछ दूर जाने के बाद जूलिया के बॉडी को दफना देते हैं। वहां से कई घंटों के सफर के बाद वे लोग एक जगह पर पहुंचते हैं। जहां पर उनके ग्रुप के बहुत सारे लोग होते हैं। अभी तक जॉन को कुछ नहीं पता कि हो क्या रहा है। जॉन वापस लंदन जाना चाहता है, लेकिन वे लोग उसे रोक लेते हैं। न्यूज़ में यह दिखाया जाता है कि जूलिया मिलिट्रीयन ग्रुप की मेंबर थी और वह मर चुकी है। और उसके लोग पुलिस वालों को मार कर भाग चुके हैं। अब जॉन इन लोगों के साथ फंस चुका है। थोड़ी देर बाद क्रिस्टीना जॉन को बुलाती है। वह कहती है कि जूलिया ने मुझे कहा था, कि मैं सिर्फ तुम पर भरोसा करूं। और अब मैं तुम्हारी रिस्पांसिबिलिटी हूं। जॉन कहता है कि मैं ऐसा नहीं कर सकता। क्रिस्टीना बताती है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं मां बनने वाली हूं। यह सुनने के बाद जॉन हैरान हो जाता है। क्योंकि पिछले 20 सालों में इस प्लेनेट पर पहली कैसी लड़की है जो मां बनने वाली है। तभी वहां पर सारे लोग आ जाते हैं। वह उन्हें अपने साथ लेकर अंदर चले जाते हैं। अंदर जाने के बाद वह लोग यह डिस्कशन करते हैं कि क्रिस्टीना का क्या करना है। क्योंकि क्रिस्टीना इस देश के नागरिक नहीं होती है। उसे यूके में इलीगली लाया गया होता है। लेकिन फिर भी वह प्रेग्नेंट है। यूके सरकार उसका ध्यान रखेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि पिछले 20 सालों से कोई भी लड़की मां क्यों नहीं बन सकी। यह पता लगाने के बाद यूके एक बहुत बड़ा देश बन जाएगा। लेकिन जूलिया चाहती थी, कि जॉन क्रिस्टीना को ह्यूमन प्रोजेक्ट वालों के पास ले जाए।
यह वैज्ञानिकों का एक ऐसा ग्रुप होता है, जहां पर वैज्ञानिक यह पता लगाते हैं, कि कोई भी लड़की मां क्यों नहीं बन पा रही है। यह ग्रुप किसी भी देश के लिए काम नहीं करता। यह मानव हित के लिए काम करता है। यहां पर सबसे बड़ी प्रॉब्लम यह होती है, कि इन्हें इस ग्रुप का लोकेशन नहीं पता होता है। दरअसल जूलिया अपने कांटेक्ट के थ्रू क्रिस्टीना को उस ग्रुप तक पहुंचाने वाली थी। ताकि क्रिस्टीना के बच्चे को कोई खतरा ना हो। ताकि उसकी अच्छी देखभाल हो और इस बीमारी का पता भी चल जाए। और अब जूलिया इस दुनिया में नहीं है। जॉन बोलता है कि हमें क्रिस्टीना को यूके गवर्नमेंट को सौंप देना चाहिए। लेकिन ड्यूक और उसके साथी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। वे लोग आपस में डिसाइड करते हैं कि हम लोग क्रिस्टीना के बच्चे की देखभाल करेंगे। क्रिस्टीना उनकी बात मान जाती है। रात को जॉन अपने बिस्तर पर लेटा होता है, तभी उसे एक गाड़ी की आवाज सुनाई देती है। वह चुपके से नीचे जाता है। वह देखता है कि ड्यूक 2 लड़कों से लड़ रहा होता है। जब जॉन उनकी बातें ध्यान से सुनता है, तो उसे यह पता चलता है, कि जूलिया का मर्डर ड्यूक और उसके साथियों ने जानबूझकर करवाया है। ताकि ड्यूक इस ग्रुप का लीडर बन जाए। कुछ वक्त बाद यह लोग जॉन को भी मार देंगे। उन्हें क्रिस्टीना के बच्चे से कोई लेना देना नहीं है। वे क्रिस्टीना के डिलीवरी यहां पर इसलिए कराना चाहते हैं ताकि जितने भी लोग बाहर से यहां आए हैं, उनके लिए पॉलिटिकली क्रिस्टीना के बच्चे का इस्तेमाल कर पाऐ। सारी बातें जॉन सुन लेता है। शायद जूलिया को कहीं ना कहीं इस बात का आभास था, इसीलिए उसने क्रिस्टिना को बोला था, कि अगर मैं ना रहूं तो सिर्फ जॉन पर विश्वास करना। जॉन सारी सच्चाई जान चुका है, इसलिए वह क्रिस्टीना और उस महिला को जिसका नाम मरियम है, उन्हें अपने साथ गाड़ी में अपने दोस्त जैस्पर के घर ले जाता है। वे जैसपर को भी बताते हैं कि क्रिस्टीना प्रेग्नेंट है। किसी भी तरह से यह लोग इस ह्यूमन प्रोजेक्ट वालों तक पहुंचना चाहते हैं। उन तक पहुंचने का सिर्फ एक ही जरिया है। एक जहाज है जिसका नाम है द टुमारो। यह उनके मेन जगह पर जाने वाला है। लेकिन इन्हें सबसे पहले जहाज तक पहुंचना पड़ेगा। जैस्पर बोलता है कि इसके लिए तुम मेरे दोस्त सीड की मदद ले सकते हो। दरअसल उसका दोस्त सीड रिफ्यूजी कैंप के बॉर्डर का गार्ड होता है। जैस्पर, जॉन से बोलता है कि तुम उससे एक रिफ्यूजी की तरह मिलना। इसके बाद तुम जहाज तक पहुंच जाओगे।और जहाज तुम्हें ह्यूमन प्रोजेक्ट वाला तक पहुंचा देगी।
इन्होंने पूरा प्लान बना लिया होता है लेकिन उसी रात को वहां पर ड्यूक और उसके साथ ही आ जाते। जैस्पर ड्यूक और उसके साथियों को कैमरे में देख लेता है। इसीलिए वह इन तीनों को पीछे के रास्ते से भगा देता है। जब जॉन थोड़ा सा आगे जाता है, तो वह चुपके से देखता है की जैस्पर और उसकी वाइफ को ड्यूक और उसके आदमियों ने मार दिया होता है। इस बात से जॉन को बहुत दुख होता है। लेकिन अब वह कुछ नहीं कर सकता। इसलिए वह दोनों को लेकर आगे निकलता है। वहां से निकलने के बाद वह उस बॉर्डर पर पहुंच जाते हैं, जहां पर उन्हें जैस्पर ने जाने के लिए कहा था। वहां पर जाने के बाद भी देखते हैं कि कुछ दूरी पर एक आदमी होता है। यह वही आदमी होता है जिसके बारे में जैसपर ने बताया होता है कि यह मेरा दोस्त है। वह सिड को बताता है कि हमें रिफ्यूजी कैंप में जाना है। सीड उन्हें अपने साथ ले जाता है। एक बस में बैठा देता है। बस में और भी काफी सारे लोग होते हैं। तभी क्रिस्टीना को दर्द होना शुरू हो जाता है। क्योंकि उसकी डिलीवरी का वक्त हो चुका है। उसे दर्द हो रहा होता है तो वह चिल्लाती है। इस वजह से एक गार्ड का ध्यान उस पर जाता है। वह उसकी तरफ आता है। लेकिन तभी उनके साथ जो लेडी होती है, जिसका नाम मरियम है, वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती है, प्रेयर करने लगती है। इस बात से वह गार्ड परेशान हो जाता है। वह मरियम को बाहर निकाल देता है। और बस से खुद भी उतर जाता है। इसके बाद बस बॉर्डर के अंदर चली जाती है। दोनों किसी तरह से रिफ्यूजी कैंप पर पहुंच जाते हैं। वहां पर यह लोग एक औरत से मिलते हैं। दरअसल इस औरत का पता सीड ने दिया होता है। यह लोग उस औरत से एक रूम रेंट पर लेते हैं। रात को क्रिस्टीना एक बच्चे को जन्म देती है। यह एक लड़की होती है। सुबह में सीड आता है। वह इन्हें बताता है कि ड्यूक के ग्रुप और ब्रिटिश आर्मी में लड़ाई शुरू हो गई है। ड्यूक के ग्रुप में इस कैंप में एंट्री कर लिए हैं। अब इन लोगों की जान खतरे में होती है। तभी सीड उस बच्चे को देख लेता है। वह इन दोनों को गन प्वाइंट पर ले लेता है। क्योंकि वह भी इस बच्चे से अपना फायदा चाहता है। तभी जॉन को मौका मिलता है, और वह सीड को मार देता है। इसके बाद इन्होंने अभी जिससे रूम रेंट पर लिया था। वह उस लेडी से उस जगह का पता पूछता है जहां पर इन्हें जाना है।दरअसल वह उन्हें एक तस्वीर दिखाता है और पूछता है कि हमें इस जहाज के पास जाना है। वह लेडी उन्हें एक घर पर ले जाती है। उस घर में बच्चे को देखकर सब बहुत खुश हो जाते हैं। वे उनके लिए एक बोट का इंतजाम करते हैं। क्योंकि बोट से यह लोग जहां तक जा सकते हैं। जब यह लोग बोट की तरफ जा रहे होते हैं, तो ड्यूक इन्हें देख लेता है। वह क्रिस्टीना और उसके बच्चे को किडनैप कर लेता है। वह उन दोनों को लेकर वहां से निकल जाता है। जाने से पहले अपने साथियों को यह बोल कर जाता है कि हमारे जाने के बाद इन सब को मार देना।
वे लोग उन्हें मारने वाले होते हैं तभी दूसरी साइड से फायरिंग होना शुरू हो जाती है। इस फायरिंग की वजह से जॉन और मरियम बच जाते हैं। वहां से बचने के बाद जॉन दिखता है, कि आर्मी एक बिल्डिंग की तरफ लगातार फायरिंग कर रही होती है। वह समझ जाता है कि ड्यूक उसी बिल्डिंग के अंदर है। वह बड़ी मुश्किल से गोलियों से बचता हुआ उस बिल्डिंग के अंदर जाता है। वहां पर बहुत सारे अधिक रिफ्यूजी होते हैं, जो वहां पर फंसे हुए होते हैं। बहुत सारे जख्मी भी होते हैं। तभी जॉन को बच्चे की रोने की आवाज आती है। वह उस तरफ जाता है जहां से बच्चे की रोने की आवाज आ रही है। वह वहां पर देखता है कि ड्यूक आर्मी पर गोलियां चला रहा है। जॉन बच्चे को उठाता है, और क्रिस्टीना को उठाता है और बाहर निकलने लग जाता है। तभी ड्यूक उस पर गोलियां चलाने लगता है। जॉन बोलता है कि अब इसका कोई फायदा नहीं है। तुम इस लड़ाई को कभी नहीं जीत सकते। तुम्हारे सारे आदमी लगभग मर चुके हैं। इसके बाद जॉन क्रिस्टीना और बच्चे को लेकर वहां से निकल जाता है। अब उस बिल्डिंग में जितने भी लोग होते हैं, वह उस बच्चे को देखकर बहुत इमोशनल हो जाते हैं। कोई उसके पैरों पर हाथ लगाता है, कोई उसे आशीर्वाद देता है। और कोई रो रहा होता है, क्योंकि 20 सालों से किसी ने इस दुनिया में किसी बच्चे को नहीं देखा। धीरे-धीरे जॉन क्रिस्टीना और बच्चा बिल्डिंग से बाहर आ जाते हैं। बाहर जब आर्मी उस बच्चे को देखती है, तो वह भी शांत हो जाते हैं। वह फायरिंग करना बंद कर देते हैं। जब आर्मी फायरिंग करना बंद कर देती है, तो दूसरी तरफ जो ड्यूक का ग्रुप होता है, वह भी फायरिंग करना बंद कर देता है, इस बच्चे की वजह से। कुछ पल के लिए एक शांति एक उम्मीद आ जाती है।
जब तीनों वहां से निकल जाते हैं, तो फायरिंग दोबारा होना शुरू हो जाती है। इसके बाद वह लेडी जिनके घर पर यह लोग एक रात के लिए किराए पर रहते हैं। जिस लेडी ने इन्हें उस परिवार से मिलाया था। जिस परिवार ने इनके लिए बोट का इंतजाम किया था। वह लेडी उन्हें बोट तक ले जाती है। अब वे लोग बोट में बैठकर जहाज की तरफ निकलते हैं। जब यह जहाज की तरफ जा रहे होते हैं तभी आसमान में देखते हैं कि बहुत सारे आर्मी के फाइटर प्लेन आते हैं। वह उस जगह को उस कैंप को पूरी तरह से ध्वस्त कर देते हैं। जब यह लोग बोट की तरफ जा रहे होते हैं तो वह देखते हैं कि बोट में खून होता है। वह बोलती है, कि वह माय गॉड आई एम बिल्डिंग मेरा खून बह रहा है।
Subscribe
तभी जॉन बोलता है कि नहीं यह मेरा खून निकल रहा है। मुझे गोली लगी है। दरअसल जॉन को गोली लग चुकी होती है। यह बात को क्रिस्टीना को नहीं बताता है। क्रिस्टीना बोलती है कि वह अपनी बेटी का नाम डायलीन रखेगी। यह जॉन के और जूलिया के बेटे का नाम होता है। इसलिए क्रिस्टीना अपनी बेटी का नाम ही रखती है। अब यह लोग थोड़ी दूरी पर जाते हैं, तो उन्हें वही जहाज दिखता है जहां ये लोग पहुंचना चाहते हैं। अब यह लोग पूरी तरह से बच गए हैं। क्रिस्टीना जॉन को उठाने की कोशिश करती है। लेकिन जॉन अब इस दुनिया को छोड़ कर हमेशा के लिए जा चुका है। इसी के साथ यह कहानी खत्म हो जाती है।
No matter if some one searches for his essential thing, thus he/she wants to be available that in detail, so that thing is maintained over here. Mella Tybalt Formica
You both have accomplished so much. What an adventure. Good luck to both of you in you future journeys. Molly Saw Arnoldo
You made some good points there. I did a search on the subject matter and found most people will go along with with your blog. Dora Claudell Mandle